जेठ और देवर ने की 50 हजार की लूट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर चौरासी निवासी रुकेशा बेगम पत्नी इरफान के साथ उनके ही जेठ और देवर ने महिला के साथ मारपीट कर 50 हजार की नकदी लूट ली| महिला ने थाणे में तहरीर दी|

महिला रुकेशा और उसका पति इरफान अपनी पुत्री को दवा दिलाकर घर वापस जा रहे थे| तभी कुतलुपुर के निकट पहले से घात लगाये तकरीबन 5 लोगो ने मारपीट के साथ ही 50 हजार रूपये छीन लिये और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये| इरफान ने बताया की घर में निर्माण कार्य चल रहा है| दीवार बनवाने के लिये पत्नी के गहने गिरबी रखकर आ रहा था|

घटना के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर में जेठ अन्ना नूर और देवर अजीम ने उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया| थानाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है |