विधुत सप्लाई शुरू करने के लिए एसडीओ को नेता जी के फोन का इंतजार!

FARRUKHABAD NEWS Politics विद्युत विभाग

sdo rajepurफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के बिजली घर पर बीते दिनों से बिगड़ी चल रही विधुत आपूर्ति सुबह दुरुस्त हो गयी | लेकिन एसडीओ ने विधुत सप्लाई शुरू नही की | जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया|

रविवार को सुबह तकरीबन 10 बजे बिजली घर में ट्राली को रिपेयर कर दुरुस्त कर लिया गया है | इसके बाद लोग उम्मीद लगाये रहे की विधुत सप्लाई बहाल की जायेगी | लेकिन उसके अरमानो पर एसडीओ ने पानी फेर दिया| जिससे ग्रामीणों ने आक्रोशित को उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया| एसडीओ प्रवल प्रताप ने बताया की सप्लाई दुरुस्त कर ली गयी है| लेकिन जब तक कोई नेता फोन नही करता हम सप्लाई शुरू नही करेगे| जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है| लोग भीषण गर्मी से बेहाल है|

ट्रेन से गिरकर एलआईसी एजेंट की मौत
(कायमगंज)ट्रेन से ससुराल जा रहे 40 वर्षीय विवेक दुबे पुत्र ब्रज नंदन निवासी नरसिंहपुर कंपिल अपनी ससुराल कानपुर-लखनऊ) ट्रेन से जा रहा था| तभी अचानक उसका पैर फिसल गया| जिससे एलआईसी एजेंट विवेक की मौत हो गयी| जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|