आतिशबाजी का बम उठाने से छात्र का हाथ उड़ा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

SUNILफर्रुखाबाद: नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मंझना निवासी नरवेश पाल के 10 वर्षीय पुत्र सुनील के हाथ में अचानक आतिशबाजी बम फट गया| जिससे उसका हाथ उड़ गया| गम्भीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा हालत गम्भीर होने से उसे रिफर कर दिया गया|

अस्पताल में भर्ती होने के दौरान घायल कि माँ रानी देवी ने बताया की उसके पड़ोसी सुरेश की पुत्री नीलम कि बीते दिन बारात आयी थी| जिसमे जमकर आतिशबाजी चलायी गयी थी| सुबह उसका पुत्र सुनील खेतो पर गया था| वंहा से लौटते समय अचानक उसकी नजर जमीन में पड़े आतिशबाजी के बम पर पड़ी उसने जैसे ही बम को हाथ में उठाया वह तेज आबाज के साथ फट गया| गम्भीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

आपात कालीन डियूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ० योगेन्द्र सिंह ने बताया कि सुनील के बम से हाथ कि उंगलिया उड़ गयी| उसके गले और कंधे में भी चोट लगी| अस्पताल में कोई सर्जन ना होने से उसे रिफर कर दिया गया|