अतिक्रमण हटाते ही व्यापारियों का हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

jcb jamaफर्रुखाबाद: मंगलवार की शाम अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारी आक्रोशित हो गये| व्यापारी नगर मजिस्ट्रेट से भीड़ गये| आक्रोशित व्यापारियों ने सड़क जाम कर दी| विवाद बढ़ता देख अधिकारी बैरंग लौट गये|

नगर मजिस्ट्रेट शिब बहादुर पटेल, सीओ सिटी योगेश कुमार, कोतवाल डीक्वे शर्मा के साथ नगर पालिका के ट्रेक्टर ट्राली व जेसीबी के साथ लाल दरवाजे पर पंहुचे| जिन्हें देख सब्जी दुकानदार और ठेली वाले मौके से अपना सामान लेकर खसक गये| लिंजीगंज मोड़ पर शीतल पेय कि बोतल व अन्य सामान भर लिया| छोटे-मोटे विवाद के साथ अधिकारी जेसीबी लेकर घुमना बाजार पंहुचे| जंहा जेसीबी ने हजारी लाल स्वीट्स के सामने खड़ी खटकपूरा निवासी जुनैद आलम की एक लक्जरी बाइक को तोड़ दिया| कई बाइक उठाकर कोतवाली भेज दी गयी| जिससे आक्रोशित व्यापारी मिश्रा गुट व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष इखलाख खान के पास पंहुचे|

इखलाख ने इस पर आपत्ति कर दी| व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ भी आ गये| आक्रोशित व्यापारियों ने रोड जाम कर दी| बाद में सीओ सिटी योगेश कुमार के आश्वासन के बद जाम खोला गया| उन्होंने व्यापारियों को कोतवाली में बैठक कर समस्या का समाधान निकालने पर विचार करने की बात कही| इसके बाद व्यापारीयो ने जाम खोला|
सपा नेता का पुलिस से हुआ विवाद
तलैया मोहल्ला निवासी सचिन गुप्ता कि लिंजीगंज मोड़ पर दूकान है | उनकी दूकान के आगे सामान रखा देख कोतवाली के दरोगा दिनेश कुमार ने उसे हटाने को कहा जिस पर सचिन गुप्ता ने कहा कि वह सपा नेता है| इस पर दरोगा ने कहा मैं तुमसे बड़ा सपाई हूँ| विवाद बढ़ता देख कोतवाल के हस्तक्षेप के बाद दरोगा को अलग कर दिया गया|
अतिक्रमण अभियान थमते ही पुन: घीरे फुटपाथ
जिस समय अतिक्रमण चल रहा था कई लोगो ने अपना सामान उठाकर दुकान के अंदर चला गया| लकिन जैसे ही अभियान थमा दोबारा अतिक्रमण हो गया|