सब्जी विक्रेता की आग से जलकर मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

lal kahn1फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम चिलसरा निवासी 35 वर्षीय लाल खां पुत्र निसार अहमद ने मिट्टी का तेल डालकर अपने शरीर को आग के हवाले कर दिया| जिससे उसकी मौत हो गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौप दिया|

मिली जानकारी के मुताबिक लाल खां गाँव में ही सब्जी बेचने का काम करता था| बीती रात लगभग 10 बजे लाल खां का पत्नी के साथ खाना खाने के दौरान झगड़ा हो गया|जिससे आक्रोशित लाल खां ने घर में रहा मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़क कर आग गया ली| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा हालत गम्भीर होने पर उन्हें रिफर कर दिया गय| परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे तभी कमालगंज के निकट लाल खां ने डीएम तोड़ दिया|घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची| जंहा पुलिस जांच पड़ताल कर करके लौट गयी|

थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि आग मृतक ने खुद नही लगाई खाना बनने के दौरान अचानक आग लग गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौप दिया|