विधायक और व्लाक प्रमुख चलायेगे सपा की साइकिल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

SPAAफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा 18 अप्रैल को होने वाली साइकिल रैली में चारो विधानसभाओ में साइकिल चलाने के निर्देश विधायको को दिये गये है|

पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास में आयोजित यात्रा के सम्बन्ध में बैठक में पंहुचे जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने कहा की चारो विधान सभाओं के विधायको को अपनी अपनी विधान सभा में साइकिल रैली का नेतृत्व करने के निर्देश है| वही सभी व्लाक प्रमुखों को भी रैली को आयोजित करने के निर्देश दिये गये है| सतीश दीक्षित ने कहा की लोहिया की कर्मभूमि पर साइकिल यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए|
पूर्व जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर,पुष्पेन्द्र यादव, प्रदीप यादव टीटू, प्रदीप यादव दीपू आदि ने भी अपने विचार रखे| इसके साथ ही साथ चाँद खां, दिनेश यादव, प्रमोद गुप्ता मनमोहन मिश्र, रमेश चन्द्र के.के यादव आदि लोग मौजूद रहे|