जेठ ने गोली मार महिला को मौत के घाट उतारा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

29_03_2016-29fkb19-c-.5_sफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर घाट में जेठ ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी| पुलिस ने आरोपी जेठ को हिरासत में लेकर तमंचा कारतूस बरामद कर लिये| शव का पोस्टमार्टम कराया गया|

स्वर्गीय रामानंद की 45 वर्षीय पत्नी विनोदनी देवी गाँव के ही विधालय में एमडीएम बनाने का कार्य करती है| मंगलवार दोपहर वह विधालय से घर लौटी तो कानपुर नगर के कल्यानपुर आवास विकास सराय निवासी दालमोठ व्यवसायी हंसराम वाथम आ गया| पहले उसने दादी रामा देवी से बात की और फिर विनोदिनी से बात करने लगा| उसने सरोजनी से कहा की उसने अपने दोनों पुत्रियों नीलम और प्रेम लता की शादी तो कर दी| लेकिन सबसे छोटी बेटी नीतू का विवाह उसकी मर्जी से ही होगा| जिस पर विनोदनी ने आपत्ति कर दी तो हंसराम आपा खो बैठा उसने अपने पास रखा तमंचा निकाल कर विनोदिनी के गोली मार दी| जिससे उसकी मौत हो गयी|

आरोपी ने मौके पर ही तमंचे में दूसरा कारतूस भी लोड कर लिया| तभी ग्रामीणों और ग्राम प्रधान संतोष यादव ने दरवाजा घेर कर थाने में सूचना दी| मौके पर पंहुची पुलिस ने आरोपी हंसराम को हिरासत में ले लिया और उसके पास से तीन कारतूस पर एक खोखा के साथ तमंचा भी बरामद कर लिया| थानाध्यक्ष सुनील यादव ने आरोपी को थाने भेज दिया| उन्होंने बताया की पुत्री नीतू की तहरीर पर आरोपी हंसराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|