ब्रेकिंग: दुर्घटना में जिला पंचायत सदस्य के पुत्र सहित आधा दर्जन जख्मी

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

Untitled-1 copyफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर दो बुलेरो के आमने-सामने की भिडंत में जिला पंचायत सदस्य भजन लाल यादव के पुत्र अआदेश सहित आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये|

पड़ोसी जनपद हरदोई के अरबल दहेलिया निवासी 60 ख़ुशीराम अपनी पुत्री के लिये लड़का देखने थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रानीगढ़ गये थे| जंहा से बुलेरो प[आर सबार होकर वह वापस जा रहे थे| तभी सामने से हरसिंहपुर गोवा के जिला पंचायत सदस्य भजन लाल यादव का पुत्र आदेश अपने कुछ साथियों के साथ बुलेरो से फर्रुखाबाद से कायमगंज की तरफ जा रहा था| तभी कायमगंज और फर्रुखाबाद मार्ग पर कृष्णा फिलिंग के पास दोनों में आमने-सामने की भिडंत हो गयी| जिसमे खुशीराम, उनकी बुलेरो का चालक गिरंद सिंह उर्फ लल्ला पुत्र नाथू सिंह निवासी पसनामऊ बिलग्राम, नेकराम पुत्र रसला, 35 वर्षीय वेदराम व दूसरी तरफ से जिला पंचायत सदस्य भजन लाल यादव के पुत्र आदेश सहित आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये|

घायल आदेश को आवास विकास के निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया है| जबकि अन्य को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील यादव मौके पर जाने के बाद लोहिया अस्पताल भी पंहुचे|