शिकंजा: निर्माणाधीन रेलवे रोड पर चलेगा शासन की जाँच का रोलर

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

sadkफर्रुखाबाद: शहर की रेलवे रोड का निर्माण नगर पालिका के द्वारा कराया जा रहा है| लेकिन सड़क अमानक तरीके से बनायी जा रही है| बीजेपी नेताओ ने इस सम्बन्ध में शासन से शिकायत की थी| जिसमे शासन ने जाँच के आदेश दिये है|

भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज के साथ पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को 11 मार्च को ज्ञापन दिया था| जिसमे कहा गया था की वर्तमान में रेलवे रोड डामर से बनी हुई है|जो नाली से नाली तक है| इस बार नगर पालिका द्वारा सड़क के दोनों तरफ 5 से 8 फुट का फुटपाथ बनाया गया है| जो पेवर ब्रिक से बनाया जा रहा है| यह सड़क नगर की सबसे व्यस्त सड़क है| इस सड़क को पुन: नाली से नाली तक हाटमिस्स से ही बनाये जाने की मांग की गयी है | एक पत्र शासन को भी भेजा गया था| जिसके बाद शासन के विशेष कार्याधिकारी जगदेव सिंह ने शिकायत को प्रमुख सचिव नगर विकास व नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन को 17 मार्च को भेज दिया| प्रमुख सचिव नगर विकास ने जाँच के लिए आख्या निदेशक स्थानीय निकाय को 21 मार्च को भेज दी|

निदेशक स्थानीय निकाय ने जाँच जिलाधिकारी को जाँच कर कार्यवाही करने के लिये आदेश जारी किये| जिलाधिकारी ने 22मार्च को नगर पालिका के ईओ को रेलवे रोड पर हो रहे सड़क निर्माण की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही के आदेश दिये है| शासन ने 11 अप्रैल तक जाँच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश भी दिये है| ईओ नगर पालिका पी के श्रीवास्तव ने बताया की रेलवे रोड निर्माण में जाँच के विषय में उन्हें जानकारी नही है|