होली पर शराब पीने से मना करने पर फांसी लगायी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

SHRABफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर में होली पर 30 वर्षीय विजय श्रीवास्तव पुत्र रामसुभाष शराब पीने से मना करने पर फांसी लगाकर जान देदी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|
गुरुवार को कुछ बच्चो ने गाँव के ही निहाल खां के आम के बाग में एक शव लटका हुआ देखा| जिसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गयी | ग्रामीणों ने विजय यादव के रूप में शव की शिनाख्त कर ली| सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीकान्त यादव फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और शव को नीचे उतारा|
विजय की पत्नी कोमल ने बताया की ससुर बीते काफी समय से बीमार है| घर की आर्थिक स्थित ठीक नही है| पति को शराब की लत लग गयी थी| जिसके लिये टोंक दिया तो उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| थानाध्यक्ष ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|