चाकुओ से चालक को घायल कर लोडर लूटने का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

luutफर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) लोडर चालक पर कुछ अज्ञात बदमाशो ने चाकुओ से हमला कर लोडर लूटने का प्रयास किया| तभी गस्ती पुलिस को देखकर बदमाश मौके से फरार हो गये|

मैंनपुरी के किशनी ग्राम धर्मागदपुर निवासी 21 वर्षीय रोहित किराये पर लोडर चलाता है| बीते रविवार की शाम बेबर रोड पर रोहित खड़े थे| तभी तीन बाइक सबार युवक आये और मोहम्मदाबाद से बेबर तक आलू ले जाने का भाडा तय किया| जिसके बाद युवक लोडर को लेकर मोहम्मदाबाद पंहुचे| देर रात अलावलपुर पेट्रोल पम्प पर आरोपीयो ने 200 का पेट्रोल डलाया और बेबर ले जाने को कहा| तभी रास्ते में ग्राम मराहाल के निकट लोडर में बैठकर जा रहे युवक ने चालक रोहित की तलाशी लेना शुरू कर दिया|

जब रोहित ने विरोध किया तो उस पर चाकुओ से हमला कर दिया| जिससे चालक रोहित घायल हो गया| घायल को उन्होंने सड़क किनारे फेंक लोडर ले जाने लगे लेकिन वह चालू नही हुआ| तभी गस्ती सिपाही को देखकर बदमाश लोडर छोड़कर भाग गये| तभी मौके पर पंहुचे मदनपुर चौकी इंचार्ज शीलेष गौतम मौके पर पंहुचे और घायल को उपचार हेतु सीएचसी भेजा| रोहित ने तीन अज्ञात युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया| कोतवाल भीम सिंह जावला ने बताया की रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद था| जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|