सरकार बनने पर एक करोड़ गरीबों के बनेंगे गरीब कार्ड : केशव प्रसाद

Election-2017 FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केसव प्रसाद मौर्य ने भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तकीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा, बसपा व कांग्रेस को चारो तरफ से घेरा। उन्होंने सपा, बसपा को सांपनाथ और नागनाथ बताया और कांग्रेस को सहयोगी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने पर सरकार गरीबों के लिए एक करोड़ गरीब कार्ड बनायेगी। जिससे गरीब जनता को सरकार से लाभ दिया जायेगा।

कमल सिंह राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी भोजपुर विधानसभा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र नें किसानों के लिए करोड़ों रुपये भेजा, उनकी फसल की बर्बादी पर सपा ने किसानों तक मुआवजा राशि नहीं पहुंचायी। सरकार बनने के बाद हिसाब किताब बराबर होगा। बीजेपी सरकार प्रदेश के किसानों को बिना ब्याज के ऋण देगी।

बाबू, चपरासी और पुलिस के साक्षात्कार समाप्त किये जायेंगे। सरकार आने पर एक करोड़ गरीबों के गरीब कार्ड बनाये जायेंगे। छात्रों को निःशुल्क शिक्षा दी जायेगी। बूचड़खाने बंद होंगे। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा का झण्डा लगाकर सरकार के गुन्डों ने गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया। सपा के सुल्तानपुर विधानसभा के प्रत्याशी व विधायक ने चरमसीमा पार करते हुए बलात्कार पीड़िता की हत्या तक करा दी थी। बीजेपी की सरकार बनी तो भूमाफिया और कब्जा करने वाले जेल में होंगे। प्रदेश में आने वाली नौकरियों में 90 प्रतिशत प्रदेश के ही लोगों को नौकरी दी जायेगी। प्रदेश के दो चरणों में हुए चुनाव में बीजेपी 90 सीटें से अधिक जीत रही है। पूरा प्रदेश मोदीमय हो गया है।

उन्होंने कहा कि बसपा, सपा नागनाथ और सांपनाथ हैं। कांग्रेस इन दोनो पार्टियों की मददगार है। कांग्रेस ने सपा, बसपा के सहयोग से 12 लाख करोड़ का घोटाला किया। जिसमें तीनो बराबर के दोशी हैं। इस दौरान प्रभात अवस्थी, प्रदीप सक्सेना, भूदेव सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे। संचालन जिल महामंत्री विमल कटियार ने किया।