राजेपुर व नगर पालिका बूथ में हुआ शत प्रतिशत मतदान

EDUCATION NEWS FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

vishvash gupta , vtsla agrval1vijy guptaफर्रुखाबाद: गुरुवार को सुबह आठ बजे शुरू हुये एमएलसी चुनाव में कई बुथो पर तो मतदाता तकरीबन डेढ़ घंटे बाद वोट डालने पंहुचे| पुलिस और प्रशासन के आलावा सीआईएसएफ के जबान भी तैनात किये गये| वही अधिकतर जगह भाजपा के प्रत्याशी का बस्ता तक नही लगाया गया|
बढ़पुर व्लाक में में 9:20 पर वोटर मतदान करने पंहुचे| वही जिला पंचायत बूथ पर 9:55 पर मतदाता वोट डालने पंहुचे| व्लाक बढ़पुर में व्लाक प्रमुख के उर्मिला राजपूत के ससुर डॉ० रामकृष्ण राजपूत को पुलिस कर्मियों ने व्लाक के अन्दर जाने से रोंक दिया| जिस पर उनका पुलिस कर्मियो से विवाद भी हो गया| जिला पंचायत बूथ पर सपा नेताओ का नगर मजिस्ट्रेट से विवाद हुआ| जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा के साथ प्रेक्षक बढ़पुर व्लाक पंहुचे और निरीक्षण किया| इसके बाद डीएम-एसपी ने नगर पालिका बूथ के साथ अन्य बुथो पर भी जाकर हकीकत परखी|
!> कमालगंज में कुल 213 मतो में 205 मत पड़े
2.शमसाबाद में 181 मतो में 178 वोट पड़े
3.राजेपुर में 141 वोटो में सभी 141 वोट पड़े|
4.कायमगंज में 180 में से 179 मत पड़े|
5.बढ़पुर में 118 वोटो में 116 वोट पड़े|
6.मोहम्मदाबाद में 198 में 195 वोट पड़े|
7.नवाबगंज में 109 वोटो में102वोट पड़े|
8.जिला पंचायत फतेहगढ़ में कुल 41 में 39 वोट पड़े|
9.नगर पालिका फर्रुखाबाद में कुल 38 में से 38 मत पड़े|