पति से पंगा होने पर विवाहिता फांसी पर झूली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

rnjna1फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) पति से पंगा होने से नाराज थाना क्षेत्र के दुबरी निवासी 22 वर्षीय रंजना पत्नी अमित कुमार ने फांसी ;लगाकर आत्महत्या कर दी| पति अमित मौके से फरार हो गया | मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

अमित के पिता महेश चन्द्र ने बताया कि बीती रात सभी परिजन गर्मी होने के कारण छत पर सो रहे थे| पुत्र अमित व पुत्रबंधु रंजना नीचे कमरे में सो रह थे| सुबह होने पर वह नीचे आये तो देखा की रंजना फांसी पर झूल रही थी| अमित मौके पर नही था| घटना की सूचना उन्होंने पुलिस और पुत्रबधू रंजना के पिता श्याम पाल निवासी प्रतिपालपुर हरदोई को दी| सूचना पर विवाहिता के पिता और अन्य परिजन मौके पर आ गये| महेश के अनुसार दोनों का विवाह 15 जून 2015 को हुआ था |
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी का आपस में विवाद होता रहता था| बीते लगभग दो सप्ताह पूर्व अमित ने जहर खा लिया था| उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था| मौके पर पुलिस भी पंहुची|