फतेहगढ़-गुरसहायगंज मार्ग बनेगा फोर-लेन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

haee-veफर्रुखाबाद: जिलामुख्यालय को राष्ट्रीय राज्यमार्ग से जोड़ने के लिये फतेहगढ़ -गुरसहायगंज मार्ग पर फोर-लेन बनाये जाने का स्टीमेट तैयार हो गया है| लोक निर्माण विभाग फतेहगढ़ ने 400 करोड़ का वजट तैयार किया है|

400 करोंड की लागत से बनने वाले इस फोर-लेन के चौड़ीकरण करने के लिये कई जगह वाईपास भी निकालने की तैयारी की गयी| जिसमे कमालगंज, खुदागंज और समधन में वाईपास निकालने की योजना है| मलिकपुर व गुरसहायगंज में रेलवे लाइन के ऊपर फ्लाई ओवर बनाये जायेगे| वही काली नही पुल पर नये पुल का निर्माण भी किया जायेगा| कुल वजट में मलिकपुर और गुरसहायगंज में रेलवे फ्लाई ओवर के लिये 110 करोड़ का वजट तय किया गया है| जबकि काली नदी के नये पुल के निर्माण में 15 करोंड का वजट तय किया गया है|

पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता विपिन पचौरी के अनुसार फोर-लेन का चौडीकरण 22 मीटर होगी| शासन से मंजूरी मिलने के बाद कार्य प्रारम्भ किया जायेगा | काली नही पुल का निर्माण ब्रिज कारपोरेशन के द्वारा किया जायेगा|