दबंगों ने कार सबार गर्भवती व उसके पति को पीटा, नकदी लूटने का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कार सबार गर्भवती व उसके पति को दबंगों नें दिनदहाड़े मारपीट कर दी| आरोपियों पर 10 हजार की नकदी लूटने का आरोप भी लगाया है| महिला ने पुलिस को तहरीर दी|
जनपद मैंनपुरी के बेबर निवासी शालू अपने पति प्रदीप कुमार के साथ शहर के लोहाई रोड़ पर डॉ० रजनी सरीन के अस्पताल में दवा लेनें आयी थी| शालू ने बताया की वह चार महीने की गर्भवती है| अस्पताल से वापस आनें के दौरान पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी| जिससे कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया| मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस नें दोनों का समझौता करा नुकसान का मुआबजा कार चालक को दिला दिया| कार सबार दम्पत्ति जब बस अड्डे के निकट से गुजर रहे थे तो ई-रिक्शा चालक ने दो बाइक सबारों को बुला लिया और उन्होंने कार रोंककर गर्भवती महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर दी| महिला शालू ने 10 हजार की नकदी भी लूट लेनें का आरोप लगाया| आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गये| महिला ने पुलिस को सूचना दी| पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच की| महिला नें पुलिस को मारपीट और लूट की तहरीर दी| महिला का पति बेबर में स्वास्थ्य कर्मी बताया गया| पुलिस ने उन्हें बघार नाले तक पुलिस ने सुरक्षा में पंहुचाया| घुमना चौकी इंचार्ज मोहन सिंह नें बताया कि लूट नही हुई| मारपीट की गयी| जाँच की जा रही है|