दबंगई में प्रधानाध्यापक का प्रधान पुत्र ने सिर फोड़ा

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

anaad shuklaa1फर्रुखाबाद:(कम्पिल) थाना क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर में एमडीएम को लेकर दबगई में प्रधान के पुत्र ने जूनियर स्कूल के प्रधानाध्यापक के साथ जमकर मारपीट कर दी| जिससे उनका सर फट गया| घटना के सम्बन्ध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है|

थाना अमृतपुर के ग्राम बलीपट्टी रानी गाँव निवासी आनंद कुमार शुक्ला जूनियर हाई स्कूल बहबलपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक है| शनिवार को वह अपने विधालय में बैठे थे| तभी गाँव की महिला प्रधान शशि चौहान का पुत्र सनी अपने 4-5 साथियों के साथ विधालय पंहुचा और विधालयो में अव्यवस्था का हबाला देकर उन्हें हड्काने लगा| कुछ देर बाद सनी के साथ आये युवको ने प्रधानाध्यापक के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया| पहले उन्हें जमकर पीटा और बाद में उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया|

हमला करने से प्रधानाध्यापक को गम्भीर चोटे आयी और वह लहुलुहान हो गये| कुछ देर बाद प्राथमिक विधालय के स्टाफ ने उन्हें जैसे-तैसे बचाया| घायल प्रधानाध्यापक ने घटना की जानकारी एबीएसए संजय पटेल व शिक्षक संघ को दी| जिसके बाद कई शिक्षको को साथ लेकर आनंद शुक्ला थाने पंहुचे| घटना को लेकर विभिन्य शिक्षक नेताओ में रोष व्याप्त हो गया है|

थानाध्यक्ष श्रीकान्त यादव ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जल्द गिरफ्तारी की जायेगी|