लाठियों से पीटे गये वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम फुलहा निवासी 60 वर्षीय दफेदार यादव को गाँव के ही कुछ दबंगो ने मारपीट कर घायल कर दिया था| रविवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी|

मृतक दफेदार के पुत्र संतोष यादव ने बताया की आरोपी उनके परिवारी है| बीते चार दिन पूर्व वह अपने खेत में तार लगा रहे थे| आरोपी खेत के अंदर से ट्रेक्टर निकालते है| जिससे उन्होंने विरोध किया| विरोध में विवाद बढ़ गया| आरोपियों ने दफेदार، उसके पुत्र संतोष व अवधेश व पुत्रबधू रेनू को मारपीट कर लाठी-डंडो से घायल कर दिया गया|

घटना के बाद गम्भीर रूप से घायल दफेदार को निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया और पुलिस ने 14 मार्च को ही मामले में एनसीआर दर्ज कर ली| शनिवार देर रात लगभग दो बजे परिजन दफेदार को गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| जंहा रविवार को दोपहर बाद दफेदार ने दम तोड़ दिया | मृतक की पत्नी सुदामा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|