हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओ और सर्कस कर्मचारियों में मारपीट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

marpitफर्रुखाबाद: बैलेंटाइन-डे पर प्रेमी युगलों को सबक सिखाने के चक्कर में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओ और सर्कस कर्मचारी में विवाद हो गया| बीच बचाब के चक्कर में एक सिपाही भी पीट गया|

अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार महासभा कार्यकर्ता नगर के विभिन्य होटलों और रेस्टोरेंटो में प्रेमी युगलों को खुलेआम प्रेम के इजहार पर प्रतिबंध लगाने को लेकर छापेमारी की| दोपहर बाद महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मेला रामनगरिया में प्रेमी-युगलों को तलाशने के लिये निकले| कार्यकर्ता मेले के विकाल सर्कस के गेट पर पंहुचे| सर्कस के अन्दर जाने पर सर्कस के कर्मचारियों ने उन्हें रोंक दिया | जिस पर राजेश मिश्रा और सर्कस कर्मचारी में विवाद होने लगा| जिसके बाद महासभा के कार्यकर्ताओ और सर्कस कर्मियों में जमकर मारपीट हुई|

विवाद होता देख मौके पर मौजूद सिपाही ने बीच बचाब करने का प्रयास किया तो सिपासी की भी पिटाई कर दी गयी| मौके पर भीड़ लग गयी| कुछ देर बाद तहसीलदार सदर आर पी चौधरी मौके पर आ गये| उन्होंने सर्कस के मालिक महबूब और हिन्दू महा सभा के नेताओ में विवाद समाप्त करा दिया|तहसीलदार आरपी चौधरी ने बताया की किसी प्रकार की मारपीट की जानकारी उनके पास नही है| सर्कस में जाने को लेकर विवाद हुआ था बाद में एक कार्यकर्ता कजो भेज कर दिखा दिया गया था|
विवादित वयान देने पर राहुल का पुतला फूंका
राहुल गाँधी के विवादित वयान को लेकर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओ ने नगर अध्यक्ष शिवम् दुबे के नेतृत्व में लाल दरवाजे पर पुतला फूंक दिया| इस दौरान गुंजन अग्निहोत्री ने कहा की राहुल गाँधी देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा दे रहे है| इस दौरान शशांक मिश्रा, सौरभ मिश्रा, रवि ठाकुर, शिवम् मिश्रा, रिंकू दीक्षित आदि मौजूद रहे|