बिजली के खम्भो में करा दिया सपा सरकार में बसपाई रंग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) नगर पंचायत क्षेत्र में लगाये गए जरनेटर लाइन के खम्भों पर चेयरमैंन द्वारा बसपा का नीला रंग करा देना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है|

कमालगंज की नगर पंचायत अध्यक्ष राजबेटी शंखवार ने जरनेटर की लाइटे लगबाई है| जिनके खम्भों पर उन्होंने गहरा नीला रंग (बसपा का रंग) करा दिया| जबकि सूत्रों ने मिली जानकारी के मुताबिक आसमानी रंग का प्रस्ताव पास हुआ था| लेकिन आसमानी रंग न होकर गहरा नीला रंग करा दिया गया| ईओ पीके श्रीवास्तव ने बताया की जो रंग पास किया गया वही रंग किया जा रहा है|