लेखपाल निलंबित व राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी नें अभिलेखों में गडबड़ी मिलने पर लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया| जबकि राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है|
डीएम नें राजेपुर टप्पा मण्डल भोेजपुर के लेखपाल अश्विनी कुमार को राजेपुर टप्पा मण्डल निवासी नरेश सिंह के नक्शा दुरूस्ती वाद में भूचित्र अभिलेखों में लेखपाल द्वारा अमलदरामद न करके गम्भीर त्रुटि की गई| जिससे वादी को काफी क्षति हुई| राजस्व अभिलेखों में सही अमलदरामद ने किये जाने संबंधित लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक पूर्ण रूप से दोषी पाए गए।  जिसके बाद डीएम नें एसडीएम सदर अनिल कुमार को लेखपाल अश्वनी व राजस्व निरीक्षक रामस्वरूप को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदत्त करने के निर्देश दिये|