हार्डवेयर शोरूम का विजय ने किया भव्य शुभारम्भ

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

vijay yadav rinku agnihotrivijay yadavफर्रुखाबाद: जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने जिलाजेल नवदिया स्थित हार्डवेयर शोरूम का भव्य शुभारम्भ किया| जिसमे बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी| हार्डवेयर के शोरुम में ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुये क्वालिटी के व सस्ते दामो पर सामान उपलब्ध होने की बात कही गयी है|

शोरुम का फीता काट कर शुभारम्भ करने के बाद विजय यादव का भीड़ ने जोरदार स्वागत किया | शोरुम के प्रोप्राइटर प्रदीप ने साथियों के साथ विजय यादव को प्रतीक चिन्ह भी भेट किया| तिर्वा कोठी निवासी प्रदीप शर्मा ने बताया की उन्होंने शोरूम में वर्तमान में लोगो की पसंद को देखते हुये हार्डवेयर के सामानों का चयन किया है| ग्राहकों को कम दरो पर सामान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा|

इस दौरान अजय यादव, अरविन्द शर्मा, आदेश शर्मा, बीडीसी प्रवीन कुमार(रिंकू अग्निहोत्री) ने व्यवस्था देखी|