आग की चपेट में आने से तीन सगे भाईयो सहित चार के घर राख

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

AAGफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम कडक्का निवासी चार लोगो के मकान जलकर राख हो गये| घटना की सूचना मिलने के तकरीबन एक घंटा बाद फायर पुलिस मौके पर पंहुची| जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश रहा|

30 वर्षीय महिला बिमला पत्नी राकेश अपने घर में बच्चों के साथ आग जलाकर ताप रही थी| तभी विमला का फोन आ गया विमला फोन लेने चली गयी| तभी अचानक आग ने बिकराल रूप रख लिया| देखते ही देखते झप्पर में आग लग गयी| आग ने राकेश उसके भाई ब्रज किशोर व विश्वनाथ पुत्र भभूती, जगदीश पुत्र तोता राम का घर जलकर राख हो गया|

मौके पर भीड़ एकत्र हो गयी| ग्रामीणों ने बाल्टी आदि से आग पर काबू पाने का प्रयास किया| घटना की सूचना फायर पुलिस को दी गयी| लेकिन ग्रामीणों का आरोप है की फायर पुलिस एक घंटे बिलम्ब से पंहुची तब तक सब कुछ जल गया था|