ब्रेकिंग: लोहिया अस्पताल से आशा की 11 माह की बच्ची चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

aasha beti riyaaaasha radhapyariफर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में प्रसूता का प्रसब कराने आयी आशा राधा प्यारी पत्नी महेन्द्र पाल निवासी मांडल शंकरपुर मोहम्मदाबाद की 11 महीने की बच्ची अचानक किसी ने गायब कर दी| मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने पंहुचकर जाँच पड़ताल की| लेकिन बच्ची का कोई सुराग नही लगा|

राधा प्यारी ने बताया की वह गाँव की महिला इच्छा देवी पत्नी विमल को शनिवार को सुबह आठ बजे प्रसब हेतु लेकर आयी थी| जिसे प्रसब कक्ष में भर्ती कर दिया गया| जिसके बाद आशा ने अपनी 11 माह की पुत्री रिया को जरनल वार्ड 1 एएनसी के बैड नम्बर 6 पर सूला दी| दोपहर 2 बजे तक आशा राधाप्यारी पुत्री के साथ रही| आशा ने बताया की दोपहर तकरीबन 2 बजे वह महिला का प्रसब कराने के लिये प्रसब कक्ष में चली गयी|

जंहा से तकरीबन 4 बजे जब वह अपनी पुत्री के पास लौटी तो पता चला की उसकी बेटी बैड पर नही है| यह देखकर उसके पैरो तले जमीन खिसक गयी| उसने अन्य भर्ती मरीजो ने जानकारी की लेकिन कोई पता नही चला| जिसके बाद आशा ने 100 नम्बर पर फोन किया तो फोन नही उठा| जिसके बाद आशा ने पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा को फोन पर जानकारी दी| एसपी के निर्देश पर आवास विकास चौकी इंचार्ज सुदीप मिश्रा व कादरी गेट चौकी से सूरज वर्मा फ़ोर्स के साथ लोहिया अस्पताल पंहुचे और जाँच की| लेकिन उन्हें बच्ची का सुराग नही नही मिला| जिसके बाद पुलिस बैरंग लौट गयी| महीला सीएमएस सरोज बाला ने बताया की 5 बजे महिला मिली थी मुझे नही पता था की आशा की बच्ची गायब है|

चौकी इंचार्ज सुदीप मिश्रा ने बताया की बच्ची का अभी तक कोई सुराग नही लगा है| तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी|