चुनावी रंजिश में भाभी को गोली मारी

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

shanti deviफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते प्रधान के चुनाव में प्रत्याशी रहे चचेरे भाईयो में हुये विवाद के बाद फायरिंग हुई| जिसमे गोली लगने से महिला घायल हो गयी| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा गया|

थाना क्षेत्र के ग्राम पैगुनगला निवासी दफेदार पुत्र संतराम व सोबरन पुत्र रामप्रसाद आपस में चचेरे भाई है| बीते दिनों हुये प्रधानी के चुनाव में दोनों प्रधान का चुनाव लड़े थे| दोनों ही चुनाव हार गये थे| जिस पर दोनों में आये दिन विवाद होता रहता था| दोनों एक दूसरे को चुनाव मे हुई हार का कारण मान रहे है| बीती रात भी दोनों में जमकर विवाद हुआ| सुबह तकरीबन 6 बजे दफेदार की पत्नी शांतिदेवी घर के बाहर भैस को चारा खिला रही थी| आरोप है की तभी सोबरन अपने भाई अजबसिंह व अहिबरन के साथ आ गया और दफेदार की पत्नी पर फायरिंग कर दी| गोली महिला के सीने में लग गयी| महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी|

गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ लग गयी| भीड़ पर दबाब बनाने के लिये आरोपी भाईयो ने कई राउंड फायरिंग की और तमंचा लहराते हुये मौके से भाग गये| घटना के बाद घायल महिला को सीएचसी कमालगंज ले जाया गया जंहा हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया| घायल महिला की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनो भाईयो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया|

थानाध्यक्ष सालिग्राम वर्मा ने बताया की आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द खुलासा होगा|