पुलिस अधीक्षक के आदेश पर राजनीति, एएसपी की गाड़ी कर दी पंचर

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics

so kmlaGNJफर्रुखाबाद:(कमालगंज) पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा के द्वारा काफी समय से थाना कमालगंज में डटे थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव का तबादला कर दिया गया| जिसके बाद एसपी के आदेश के खिलाफ राजनीति शुरू हो गयी| राजनीति करने वाले सड़को पर आ गये| लोगो के हौसले यंहा तक बढ़ गये कि अपर पुलिस अधीक्षक कि गाड़ी तक पंचर कर दी गयी| थानाध्यक्ष के तबादले को लेकर कुछ लोग राजनीतिक रोटी सेंकने में लगे रहे|

बीती देर रात एसपी ने कमालगंज थानाध्यक्ष यतेन्द्र कुमार सिंह का तबादला एसएसआई कायमगंज के लिये कर दिया| उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच इंचार्ज सालिगराम वर्मा कि तैनाती कमालगंज में कि गयी है| जिसके बाद तबादले पर राजनीति शुरू हुई| सुबह तकरीबन 8 बजे लोग सड़को पर आ गये उन्होंने कई जगह अलग-अलग तरीके से जाम लगा दिया| पूरा बाजार भी बंद करा दिया गया|

भाजपा नेता शोले ठाकुर, सहयोगी , अनिल गुप्ता, रिंकू शाक्य, कल्लू महेश्वरी आदि लोग भी सड़को पर विरोध करते दिखे| भीड़ थाने में भी घुस गयी| सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया मौके पर पंहुचे और लोगो को समझाने का प्रयास किया| इसी बीच कुछ लोगो ने एएसपी कि गाड़ी कि हवा निकाल दी| तकरीबन चार घंटे तक कमालगंज को लोग जाम किये रहे| दोपहर बाद जाम खोला|

अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया ने बताया कि लोगो से उन्होंने ज्ञापन ले लिया है| ज्ञापन पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को दिया जायेगा| उच्च अधिकारी इस मामले पर विचार करेगे|