जिला पंचायत अध्यक्ष नामांकन की होगी वीडियो ग्राफी

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics ZILA PANCHAYAT जिला प्रशासन

VIDIOफर्रुखाबाद: राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश जारी कर नामांकन प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी कराने के निर्देश जारी किये है| इसके साथ ही साथ जिला पंचायत सदस्यों का अपराधिक इतिहास की भी सूचना मांगी है|

1 जनवरी को शूरू की जा रही जिला पंचायत अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग सख्त है| अयोग ने नामांकन कक्ष की वीडियो ग्राफी कराने के निर्देश दिये है| इसके साथ ही साथ नामांकन पत्र पर प्रस्तावक व अनुमोदक के स्व प्रमाणित फोटो भी लगाये जायेगे| एक व्यक्ति एक से अधिक जिला पंचायत सदस्यों के सहायक के रूप में मतदान नही कर सकेगा| जनपद में कुल 30 जिला पंचायत सदस्य है| जिसमे से 7 महिलाये के साथ साथ कुल आठ सदस्य निरक्षर है|

एएसपी ने बताया की जिला पंचायत सदस्यों के अपराधिक इतिहास को एकत्र किया जा रहा है| जो निर्वाचन आयोग को भेजी जायेगी |