मार्ग दुर्घटना में दरदोजी कारीगर की मौत, साला जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

anuj1फर्रुखाबाद: बीती रात मारुती बैन से अपने घर आ रह दरदोजी व्यापारी की मौत हो गयी| जबकि उसका साला गम्भीर रूप से घायल हो गया| दोनों को बीती देर शाम लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा व्यापारी की मौत हो गयी| जबकि साला गम्भीर रूप से घायल है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अब्दुल मजीद निवासी अनुज तिवारी पुत्र श्याम नारायण अपने साले अंशु पुत्र राजेश शुक्ला के साथ मारुती बैन से मैनपुरी गये थे| वहां से दोनों जीजा साले लौट रहे थे| अनुज दरदोजी का कार्य करते है| जबकि उसका साला एयर टेल का जिला वितरक है| देर रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बैन बुरी तरह छतिग्रस्त हो गयी| और उसमे बैठे जीजा-साले गम्भीर रूप से घायल हो गये|

दोनों को 108 एम्बुलेस से लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ० धर्मेन्द्र ने अनुज को मृत घोषित कर दिया| एम्बुलेंस के ईएमटी दुषियंत ने घटना स्थल हथियापुर दिखाया है| पुलिस जाँच में जुटी है|