राजेपुर विकास खंड के एक दर्जन प्रधान नही ले पायेगे शपथ

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION POLICE Politics जिला प्रशासन

CHUNAVफर्रुखाबाद:(राजेपुर) तृतीय चरण में राजेपुर विकास खंड में होने वाले पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने वाले एक दर्जन प्रधान शपथ नही ले पायेगे| जिससे उन गाँवो के प्रत्यशियो के चेहरो पर चिंता की लकीरे दिख रही है|

राजेपुर विकास खंड में कुल 81 पंचायत है| जिसमें से 769 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है| जिसमे कई गाँव में तो ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव मैदान में ही नही है| विकास खंड में कुल 995 ग्राम पंचायत सदस्य के पद है जिसमे से 597 निर्विरोध हो चुके है| वर्तमान में ग्राम पंचायत सदस्य के 150 पद रिक्त है| जिससे अब तकरीबन एक दर्जन गाँवो के जीत हासिल करने वाले प्रधानो को शपथ नही दिलाई जा सकेगी| जिसमे ग्राम पंचायत भटौली, भवनपुर, ताजपुर, चिड़ियामहोलिया, कडहर, अम्वरपुर,खडौली, विलालपुर, नगरिया जबाहर, जैनापुर, तुसौर आदि गाँवो में कोरम पूरा नही हो पा रहा है| जिससे ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने वाले एक दर्जन लोग शपथ नही ले पायेगे|

एडीओ सुरेश कुमार ने बताया कि इस सम्बन्ध में अधिकारियो को अवगत करा दिया गया है| उनके निर्देश पर आगे की कार्यवाही की जायेगी|