हर भगवा गमछे वाला भाजपाई नही

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: भाजपा नेताओ ने जगह-जगह भगवा गमछा डालकर गुंडई करने वाले लोगो को सख्त हिदायत दी है| उन्होंने प्रशासन व पुलिस से कहा है कि हर भगवा गमछा वाला बीजेपी नेता या कार्यकर्ता नही है| बीजेपी के नाम पर गुंडई करने वालो पर सख्त कार्यवाही हो|
नगर के नेहरु रोड स्थित संजय गर्ग के होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि जिले की बूथ कमेटी शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है| अब बीजेपी जिले में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के लाभार्थियों के सम्मलेन किये जायेगे| जिले में कुल 14 कार्यक्रम आयोजित होने है | जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता अब मंडल स्तर पर अपना-अपना रक्त परीक्षण करायेंगे| जिससे भविष्य में किसी जरूरत मंद को रक्त मिल सके| उन्होंने कहा कि गाड़ी में बीजेपी का झंडा व भगवा गमछा पहने सभी लोग बीजेपी के कार्यकर्ता नही है | बहुत से अराजकतत्व भगवा गमछे में घम रहे है| उन पर पुलिस व प्रशासन नजर रहे और जरूरत पड़े तो कार्यवाही करे| उन्होंने एक नेता की तरफ इशारा करते हुये कहा कि एक डग्स पीने वाला और दलाली करने वाला अपने को बीजेपी का नेता बता रहा है लेकिन वह बीजेपी के नाम पर दलाली कर रहा है|
बीजेपी जिलाध्यक्ष भी जिलाधिकारी के साथ
कर्मचारियों को जेल भ्रमण कराने के बाद उनके धरना करने पर मुकदमा दर्ज करने और तबादला करने के एक्शन से बीजेपी जिलाध्यक्ष पूरी तरह संतुष्ट है| उन्होंने कहा कि डीएम ने जो किया वह भ्रष्टाचार खत्म करने के लिये सराहनीय कदम है| इससे नीचे की मशीनरी गरीबो का ठीक से कार्य करेगी | उन्होंने यह भी कहा जिस दिन तहसील दिवस में नाम मात्र की शिकायते आयेगी तो समझो की कर्मचारी ठीक से कार्य कर रहे है| शैलेन्द्र सिंह राठौर, शिवांग रस्तोगी, प्रवल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे|