गला रेतकर युवक को मौत के घाट उतारा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

htyaaफर्रुखाबाद:(कम्पिल) प्रधानी का चुनाव सर पर है| जिले में शुक्रवार को एक साथ दो हत्या होने से दोनों घटनओ को प्रधानी के चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है| शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्राम त्योराखास में 35 वर्षीय युवक अरविन्द उर्फ़ हग्गा पुत्र श्याम लाल यादव की गला रेत कर हत्या कर दी गयी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

थाना क्षेत्र के त्योराखास निवासी अरबिन्द का शवअरविन्द पुत्र सूरज के गन्ने के खेत में पड़ा देखा गया| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| सूचना मिलने पर कम्पिल थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| घटना स्थल पर भीड़ लग गयी| अरबिंद की गला रेत कर हत्या की गयी थी| उसकी पत्नी पिछले 10 वर्ष पूर्व उसे छोड़ कर चली गयी थी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

थानाध्यक्ष ने बताया की जाँच में लगता है कि पहले उसका किसी ने गला दबाया बाद में उसका गला रेता गया है| घटना के सबंध में अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है| जाँच की जा रही है|