पटाखो की आग से गरीब का आशियाना राख

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

aag12फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुलमण्डी के एक मकान में किसी ने रॉकेट चलाया| रॉकेट एक गरीब महिला के घर पर रखे छप्पर जा गिरा| जिससे उसकी झोपड़ी में आग लग गई| आग लगने से में भगदड़ मच गयी|

शुक्रवार कि रात करीब दस बजे पुलमण्डी निबासी श्यामादेवी के घर में अचानक आग लग गई| आग लगी देख पड़ोसियों ने अपने -अपने घरो से पानी डालकर आग को बुझाया| श्यामा देवी अपने बेटे रविन्द्र व बहु शिखा के साथ एक ही घर में रहती है| वह कोल्ड में काम करके अपना गुजारा करती है| श्यामा देवी ने बताया कि मेरे छप्पर में दो हजार रुपए रखे हुए थे| जो आग में जल गये| साथ ही घर का अन्य सामान भी जल गया है| पुलिस को सुचना दे गई है|

फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह के अनुसार आग के नुकसान का आंकलन अभी नही हुआ है| वह लेखपाल जाँच करके बतायेगा|