2018 में आरम्भ होगा राममंदिर का निर्माण: साक्षी

0
141

फर्रुखाबाद: उन्नाव के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने साफ़ किया की अब वह दिन दूर नही जब राममंदिर का निर्माण शुरू होगा| उन्होंने कहा हिन्दू-मुस्लिम सिख ईसाई सभी आपस में भाई है| वह सबको गले लगाना चाहते है | लेकिन जो राष्ट्र ध्वज, राष्ट्र गान और बन्देमातरम का विरोध करते है वह ही उनसे दूर भागते है|

[adrotate banner="3"]

शहर के श्याम नगर स्थित एक बीजेपी नेता के आवास पर पंहुचे सांसद ने चीन पर हमला बोला| उन्होंने कहा कि यह 1962 नही है| यह 2017 है जिसमे देश के पीएम 56 इंच वाले मोदी है| 1962 में भारत चीन से कहता था मेरी जमीन वापस दो अब चीन भारत से कह रहा है कि मेरी जमीन वापस करो| चीन को अपनी मुंह की खानी पड़ेगी| उन्होंने कहा की उन्होंने साफ़ किया की 2018 में राममंदिर का मसला निपट जायेगा और उसका निर्माण भी शुरू होगा|

उन्होंने कहा की वह सिया और सुन्नी दोनों को गले लगा रहे है लेकिन जो लोग राष्ट्रगान, राष्ट्र ध्वज, राष्ट्रीय गीत का विरोध करते है वह उनके गले से दूर भाग रहे है| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, भूदेव राजपूत आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]