20 देशी तमंचो सहित दो आरोपी गिरफ्तार

0
118

फर्रुखाबाद: स्वाट टीम और मेरापुर थाना पुलिस को संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान के तहत दो आरोपियों को 20 तमंचो सहित गिरफ्तार कर लिया है| दोनों आरोपी शातिर किस्म के बताये गये है|

[adrotate banner="3"]

एसपी सुभाष सिंह बघेल और एएसपी अशोक कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान मेरापुर क्षेत्र के हथोडा तिराहे की ओर अलीगंज की सतरफ से आ रहे दो बाइ सबारों को पुलिस ने सुबह लगभग आठ बजे घेराबंदी करके पकड़ लिया | उनके पास से पुलिस को 315 बोर के 20 तमंचे बरामद हुये| दोनों ने पुलिस को अपने नाम आशिफ खां पुत्र सनाउल्ला खां निवासी नत्थू थोक भगगैन पटियाली कासगंज व शहरोज हसन पुत्र मेंहदी हसन बताया|

एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से चार जिंदा कारतूस और एक बाइक और सैमसंग मोबाइल भी बरामद किया गया है| आरोपी शहरोज हसन एटा के राजा का रामपुर में हत्या करने के मामले में जेल भी जा चुका है|

[adrotate banner="2"]