गुजरात व दिल्ली के लोगो ने लिया एफबीएम् की बैठक में हिस्सा

राष्ट्रीय सामाजिक

mohan1फर्रुखाबाद: सामजिक संस्था फर्रुखाबाद विकास मंच की मासिक बैठक में गंगा सफाई अभियान को लेकर बड़ी चर्चा हुई| जिसमे गंगा सफाई अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया गया|

mohan 2संगठन के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल के नेकपुर स्थित कोल्ड में आयोजित हुई विकास मंच की मासिक बैठक में गंगा सफाई अभियान दिल्ली से आये अभिषेक गुप्ता ने कहा कि वह इंटरनेट समाचार के माध्यम से गंगा सफाई अभियान के विषय में पढ़कर यहा आया हूँ| उन्होंने गंगा सफाई अभियान पर विशेष जोर दिया| इसके साथ ही साथ गुजरात से आये प्रभारी महेश उप्पल ने गंगा सफाई अभियान के तरीके बताये और उन पर तेजी से कार्य करने पर भी बल दिया| अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने कहा कि हम रचनात्मक सामाजिक कार्यो के जरिये धीरे-धीरे मजबूत हो रहे है| उन्होंने बताया कि संगठन ने 37 वार्डो की टीम गठित हो गई है| सर्बाधिक टीम जोड़ने वाले वार्ड 18 कि टीम की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा|

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय, नगर अध्यक्ष राहुल जैन, रोहित सिंह, विजय मिश्रा, आदित्य गुप्ता, राहुल शुक्ला, अंशु यादव, अंशु यादव, संदीप, संजीब दुबे, शिबम कश्यप, राजेश कुशवाह आदि लोग मौजूद रहे|
विधार्थी परिषद ने किया वृक्षारोपण
फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया| इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया|
विधार्थी परिषद ने पुलिस लाइन पंहुचकर कार्यकर्ताओ ने वृक्षारोपण किया| इस दौरान नगर अध्यक्ष ज्ञानेश दीक्षित, सूर्या, नगर मंत्री रानू दीक्षित, आदि कार्यकर्ता मौजुद रहे|