बढ़पुर प्रथम का चुनाव अकबर व अशोक के बीच: बीजेपी

Uncategorized

niharika 3फर्रुखाबाद: जिला पंचायत चुनाव में बढ़पुर प्रथम से मैदान में उतरी पूर्व मिस फर्रुखाबाद निहारिका पटेल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के बड़े नेताओ ने कर दिया| जिसमे कहा गया कि बढ़पुर प्रथम का जिला पंचायत चुनाव अकबर व अशोक के बीच में है| भारी भीड़ देख नेता गदगद दिखे|

niharika 1भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के साथ कई बीजेपी के दिग्गज नेता कार्यालय का उद्घाटन करने पंहुचे| जिसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा का परचम जिला पंचायत चुनाव में लहरायेगा| माहौल भाजपा के पक्ष में है| पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने कहा जिला पंचायत के प्रथम क्षेत्र से निहारिका पटेल का चुनाव शीर्ष पर है| यह केबल एक व्यक्ति विशेष का चुनाव नही बल्कि पूरी भाजपा का चुनाव है| भाजपा नेता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया युवाओ ने निहारिका को भारी बहुमत से चुनाव लड़ाने के लिये आगे आया है| जिस तरफ युवा झुकता है उस तरफ राजनीति चलती है| आज युवा वर्ग निहारिका के साथ है| और ऊपर से नरेन्द्र मोदी जैसे नेता का नेतृत्व है| जिससे जीत पक्की है|

niharika 2जिला पंचायत चुनाव प्रभारी रुपेश गुप्ता ने कहा कि आप लोग जाग जाओ बढ़पुर प्रथम का चुनाव अकबर और अशोक के बीच में है| यह फैसला आप को करना है कि क्षेत्र की कमान आप किसको सौपेगे| भारतीय जनता पार्टी निहारिका पटेल को अशोक मान रही है| भाजपा नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी ने भी रुपेश गुप्ता का समर्थन किया| उन्होंने कहा कि उन्होंने सुना है कि लोग कह रहे है की एक धर्म विशेष के गाँव से वोट लेकर चुनाव जीत लेगे| लेकिन दो गाँवो से चुनाव नही जीते जाते| मतदान होने दे वोटिंग मशीन की एक ही बटन दबेगी वह बटन बीजेपी की होगी| इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, क्षेत्रीय नेता सत्यपाल सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे | जिला महामंत्री विमल कटियार ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया|