पूरी दमदारी से विजय ने किया बढ़पुर तृतीय से नामांकन

Uncategorized

vijay yadav 2फर्रुखाबाद: बढ़पुर तृतीय क्षेत्र से जिला पंचायत पद के जिले विजय यादव ने पैदल अपने सैकड़ो समर्थको के साथ पंहुचकर नामांकन कर दिया| नामाकंन करने के बाद विजय के कहा कि वह जनता कि सेवा करने में पीछे नही रहेगे| चुनाव में जनता जो फैसला करेगी उन्हें मंजूर होगा|
vijayविजय यादव दोपहर तकरीबन दो बजे अपने रखा स्थित आवास से निकल कर कलेक्ट्रेट पंहुचे| उसके साथ पैदल ही सभी प्रत्याशियो से जादा भीड़ देखी गयी| नारेवाजी के साथ पंहुचे विजय का कलेक्ट्रेट गेट पर मौजूद उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र सिंह से विवाद हो गया| दरोगा ने विजय के कार्यकर्ताओ को रोका तो वह मान गये उन्होंने कहा कि कानून का ना तो उन्होंने पहले कभी अपमान किया और ना ही आगे कभी करेगे| जिसके बाद उन्होंने आक्रोशित अपने कार्यकर्ताओ को शांत किया अपने कुछ साथियों के साथ नामाकंन करने पंहुचे|

विजय का जुलूस देख विरोधी असमंजस में दिखे| उनके क्षेत्र के कुछ प्रत्याशी तो कब नामाकंन करके चले गये यह पता भी नही चला| फ़िलहाल विजय के साथ उत्साहित भीड़ को देखकर उनकी क्षेत्र में चुनावी पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है|

Comments are closed.