कादरी गेट पुलिस चौकी के पीछे फिर लेखपाल के घर से आठ लाख की चोरी

Uncategorized

chori rajt srivastavफर्रुखाबाद: शहर कोतवली क्षेत्र के मोहल्ला कादरी गेट निवासी लेखपाल रजत श्रीवास्तव के घर आठ लाख की चोरी कर चोरो में पुलिस के मुंह पर कालिख पोत दी| पुलिस को अब जबाब देते नही बन रहा है| लेखपाल ने आठ लाख की चोरी की तहरीर पुलिस को दी|

लेखपाल रजत वर्तमान में फतेहगढ़ के कुटरा क्षेत्र में तैनात है| बीती रात वह अपने परिवार के साथ घर पर थे| देर शाम उनका भाई शिवम मोहल्ले के ही गणेश मोहत्सव में भाग लेने गया था| वह मेंन गेट को बंद करना भूल गया| अनुमान है की उसी गेट से चोर अन्दर दाखिल हुये और घर में घुस कर बैठ गये| जिसके बाद उन्होंने देर रात लगभग 90 हजार रुपये नकद, और तकरीबन आठ लाख के जेबरात साफ कर मेंन गेट से ही निकल गये| सुबह पांच बजे चोरी होने की जानकारी हुई तो घर में हडकंप मच गया| मजे की बात यह है कि चोरो ने दूसरी बार पुलिस चौकी के पीछे चोरी की घटना को अंजाम दिया|

इससे पूर्व बस मालिक राधेश्याम पाठक के घर में भी लाखो की चोरी हुई थी| जिसका पुलिस ने अभी तक खुलासा नही कर पाया है| राधेश्याम का मकान भी रजत श्रीवास्तव के निकट चौकी के पीछे ही है|चौकी के पीछे रह रहे लेखपाल महेश्वर सिंह, राजेश शाक्य, नन्हे शाक्य , मुरारी मिश्रा, रतिराम फौजी सहित तकरीबन आधा दर्जन से अधिक घरो में तकरीबन 50 लाख रुपये की चोरी पिछले एक वर्ष के भीतर हो चुकी है| लेकिन खुलासा अभी तक किसी का भी नई हुआ|

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|

Comments are closed.