आदित्य हत्याकांड: मुन्नाबंजी का मकान गिराने की प्रक्रिया तेज

Uncategorized

bidi vrma, munna mkanफर्रुखाबाद: आदित्य हत्या कांड के मुख्य आरोपी मुन्ना बंजी के मकान को गिराने की प्रक्रिया तेज हो गयी है| अधिकारियो ने मौके पर जाकर निरिक्षण किया|

उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि के नेतृत्व में तकरीबन दो दर्जन लोगो ने नगर मजिस्ट्रेट बीडी वर्मा को ज्ञापन दिया| जिसमे कहा किया मुन्ना का गुदड़ी स्थित मकान पूर्णतय अबैध है| जो नगरपालिका की भूमि पर बनाया गया है| मकान का निर्माण नगरपालिका के नाले के ऊपर किया गया है| शिकायत मिलने के बाद नगर मजिस्ट्रेट बीडी वर्मा नगर पालिका कर्मियों के साथ मुन्ना बंजी के मकान का निरिक्षण करने के लिये पंहुचे| जिसके बाद उन्होंने जाँच पड़ताल की| सिटी मजिस्ट्रेट ने जेएनआई को बताया की मकान के सम्बन्धित अभिलेख नगर पालिका से निकलवाये गये है| जाँच की जा रही है जाँच में गलत पाये जाने पर मकान तोड़ दिया जायेगा|

ज्ञापन देने वालो में राजीव कुमार, नीरज कुमार वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, ब्रजेश वाल्मीकि, अनिल कुमार, रोहित राम लखन आदि मौजूद रहे|