अभी बिजली नसीब होने में लगेंगे और 12 घंटे

Uncategorized

transfarmarफर्रुखाबाद: बीते चार दिनों ने बिजली संकट में जूझ रहे बाशिंदों को अपने घर में बिजली की रोशनी मिलने में अभी और लगभग 12 घंटे का समय लग सकता है| फ़िलहाल काफी मसक्कत के बाद आखिर सोमबार को कर्मचारियों ने फूंका ट्रांसफार्मर बदल कर उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर लगा दिया|

विदित है की उप केंद्र पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था| बीते रविवार को फतेहगढ़ विधुत उपकेन्द्र के लिये आया नया ट्रांसफार्मर बेस पर रखने के दौरान क्रेन के पंजे से छूट कर गिर गया था| जिससे कर्मचारियों में हडकम्प मच गया था| ट्रांसफार्मर क्रेन से गिरने के कारण कर्मचरियो ने उसे दुरुस्त करने में लगभग चौबीस घंटे लग गये|

सोमबार को दोपहर बाद अधिकारियो की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर की पूजा अर्चना करने के बाद उसको सप्लाई दी गयी| विधुत अधिकारियो का कहना है कि अभी तेल ट्रांसफार्मर का तेल गर्म किया जायेगा| जिसमे लगभग पूरी रात का समय लग सकता है| मंगलवार से विधिबत विधुत आपूर्ति चालू की जायेगी|