एसडीएम ने किया फसल का निरीक्षण

Uncategorized

sdm sunil kumar varmaफर्रुखाबाद;(मोहम्दाबाद) खड़ी फसल के मालिकाना हक के लिए भिड़े दो गुटो की पंचायत करने गए एसडीएम सदर भी कोई ठोस निर्णय नही दे सके| जिससे गांव में अभी भी टकराब की स्थित है|

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ी बनकटी निवासी महेंद्र पाल सिंह का विवाद सपा नेता अशोक कुमार यादव से चल रहा है| 10 बीघा खेत में सरसो की फसल खड़ी है| जिसे दोनों पक्ष अपना बता रहे है| पूर्व में हुये विवाद में तत्कालीन कोतवाल रामजीवन यादव ने फसल का कटान रुका दिया था| एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा ने मामले की जाँच की| एसडीएम के सामने ही दोनों पक्ष भीड़ गये | अधिक ग्रामीणों ने मालिकाना हक महेंद्र पाल सिंह का ही बताया|

एसडीएम ने जेएनआई को बताया की दोनों पक्ष अपना-अपना मलिकाना हक जता रहे है| मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है| जिसके बाद कार्यवाही होगी|