सुशासन:एक माह में किया गया एक दर्जन लोगो का क़त्ल

Uncategorized

khuun copyफर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) आज पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी को जिले का चार्ज लिये पूरा एक माह बीत गया| एक महीने में जिले में लगभग एक दर्जन लोगो का कत्ल कर दिया गया| अपराधो का ग्राफ पहले कि तुलना में भी कई गुना बढ़ा है| हालाकि घटनाओ का खुलासा होने की रफ़्तार भी बढ़ी है| वह खुलासे कितने सही है यह तो पुलिस ही जानती होगी| एक तरफ सरकार जनता को यह बता रही है कि प्रदेश में अपराध ना के बराबर है| वही जिले में वर्तमान में जनता का भरोसा पुलिस से उठ गया है और बदमाशो पर कायम है| जनता को यह भरोसा है कि पुलिस अपना कर्तव्य निभाये इसका कोई भरोसा नही लेकिन यदि वह कुछ कीमती चीज, रूपया पैसा लेकर सड़क पर निकलता है तो उसके साथ घटना घट सकती है| इसमे भी कोई शक नही कि उनकी हत्या कर दी जाये|

जिले के पुलिस कप्तान अपराध को लेकर बहुत सक्रिय है| घटना होने के बाद मौके पर जाना उनकी आदत में है| उसके बाद सम्बन्धित थानाध्यक्ष को घटना का जल्द खुलासा करने का दबाब| वर्षो से अपने फर्ज को कछुए कि चाल चला रहे पुलिस कर्मी अब एक दम से घोड़े जैसे कैसे दौड़े उन्हें अपनी कुर्सी भी बचानी है| जिसके चलते आज कल घटना का खुलासा पुलिस कुछ इस तरह कर रही है जैसे किसी डिब्बे का ढक्कन हटाया जाता है| लेकिन घटना का खुलासा होने के बाद मिडिया व उनके ही विभाग से काना फुंसी भी होनी शुरू हो जाती है कि घटना को फर्जी खोल दिया| असली आरोपी तो खुले घूम रहे है| लेकिन क्या करे उन्हें अपनी कुर्सी और रौब को बचाने के लिये यह सब करना ही पढ़ता है|

लेकिन यह रौब व इकबाल पुलिस अपराधियों पर बिल्कुल भी नही दिखा पाती| और जिला अपराधी और अपराध के कारण दहशत में है| पिछले एक माह में लूट,फायरिंग, चोरी, डकैती कि ना जाने कितनी ही घटना हो गयी| जिसमे से कुछ ही पुलिस ने अपने रिकार्ड में दर्ज कि और बंकि को चलता कर दिया| अब हत्याओ कि बात करे तो बीते 16 जुलाई से 16 अगस्त तक एक दर्जन के पार ही पंहुच गयी| पुलिस ने खुलासे भी किये लेकिन उससे लोग संतुष्ट नही है|

25 जुलाई मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोसरपुर निवासी 12 वर्षीय पुत्र शिवम पुत्र रमेश जोशी कि हत्या कुकर्म के बाद कर दी गयी थी| जिसमे पुलिस ने माँ -बेटे को जेल भेज कर घटना का खिलासा कर दिया था|
29 जुलाई को शहर कोतवली क्षेत्र के ग्राम चाँदपुर निवासी रवि की गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी| जिसमे पुलिस ने एक युवक को जेल भेज दिया था|
31 जुलाई को शहर कोतवाली निवासी प्रवीण पत्नी यशपाल कि उसके पति ने गोली मार कर हत्या कर दी थी| हालाँकि यशपाल ने अपने भी गोली मार ली थी| जिससे उसकी भी मौत हो गयी थी|
3 अगस्त थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम आसपुर निवासी 45 वर्षीय राजेन्द्र अवस्थी कि गाँव के ही लोगो ने गोली मारकर हत्या कर दी थी|
7 अगस्त नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्रांम वीरपुर निवासी 45 वर्षीय उर्फ़ पप्पू पुत्र सुरेश चन्द्र को उसके नावालिक नाती ने लाठियों से पीट-पीट कर कर दी थी| जिसमे पुलिस ने नाती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था|
7 अगस्त शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम तरेइया निवासी 28 वर्षीय हुकुम सिंह पुत्र ईश्वर दयाल को कुल्हाड़ी से उसकी पत्नी के प्रेमी ने काट कर बेहरहमी से हत्या कर दी थी| जिसमे प्रेमी व पत्नी जेल भेजे गये|
8 अगस्त बसपा के विधान सभा प्रत्याशी महेंद्र कटियार के मुंशी नेकपुर खेरे निवासी कौशल किशोर कि गोली मारकर हत्या कर दी गयी| जिसमे अभी आरोपी कि गिरफ्तारी नही हुई|
13 अगस्त राजेपुर थाना क्षेत्र के तुसौर में अपने जीजा के घर गये शहर के आवास विकास कालोनी निवासी युवक 25 वर्षीय कृपा शंकर का शव मिला जिसके पोस्टमार्टम में हत्या के कारण का पता नही चल सका|
14 अगस्त मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम नया नगला निवासी चार दिन से ;लापता रिक्सा चालककि हत्या कर दी गयी|
15 अगस्त कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट चौराहे के निकट बदमाशो ने 22 वर्षीय युवक ब्रजभान को गोली से भून दिया| अभी अपराधी का पता नही चल सका|