लूट कर युवक को गोली मार मौत के घाट उतारा

Uncategorized

luutफर्रुखाबाद:(कायमगंज) बीती रात अपने भांजे के साथ घर जा रहे 22 वर्षीय युवक एटा अलीगंज कुदेश निवासी 22 वर्षीय ब्रजभान सिंह शाक्य को लूट की घटना अंजाम देकर उसे गोली मारकर मौत के घाट उतरा दिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने चार बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी|

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर खास निवासी धर्मपाल शाक्य अपने मामा ब्रजभान सिंह के साथ दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते है| बीती 15 अगस्त की रात दोनों दिल्ली ने घर लौट रहे थे| रात तकरीबन 10 बजे दोनों मामा-भांजे कोतवाली क्षेत्र के कायमगंज के ट्रांसपोर्ट चौराहे पर उतरे और पैदल जा रहे थे| तभी लखनपुर मोड़ पर चार असलाहधारी बदमाश आ गये| धर्मपाल शाक्य ने पुलिस को बताया कि बदमाशो ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी| धर्मपाल के अनुसार वह मौके से छुट कर भाग गया| उसके मामा ब्रजभान सिंह बदमाशो से घिरे रहे| जब वह गाँव आकर परिजनों को लेकर मौके पर पंहुचा तो उसके मामा लहुलुहान पड़े थे| गोली ब्रजभान के गले में लगी थी|

घटना कि सूचना मिलने पर एसपी दिनेश कुमार पी, अपर पुलिस अधीक्षक राम भुवन चौरसिया, सीओ कायमगंज, कोतवाल रूम सिंह यादव मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल कि| पुलिस ने एसपी के आदेश पर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| घटना के सम्बन्ध में कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि चार अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कि जायेगी|