घर में घुसकर किशोरी से किया बलात्कार

Uncategorized

repफर्रुखाबाद:(कायमगंज)कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नुनवारा निवासी एक किशोरी के साथ उसके घर में घुसकर बलात्कार कर दिया| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी|

पीडिता के पिता ने आरोप लगाया की उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी| पत्नी व वह किसी काम से गये हुये थे| तभी आरोपी उनके घर में घुस गया| उसने किशोरी का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया| दुष्कर्म करने के बाद आरोपी भाग गया| घटना के बाद पीडिता ने अपनी आप बीती सुनाई| मंगलवार सुबह पीड़ित के परिजनों ने घटना के सम्बन्ध में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है|

प्रभारी निरीक्षक रूम सिंह यादव ने बताया कि विनीत पाल के विरुद्ध घर में घुसकर दुष्कर्म, धमकी व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जाँच की जा रही है| जल्द ही अप्रोपी की गिरफ़्तारी की जायेगी|