चूल्हे की चिंगारी बनी शोला, कई ग्रामीण घायल, आधा दर्जन मबेशी जिंदा जले

Uncategorized

ramkishorफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गुचिलियाई निवासी राम चन्द्र के चूल्हे की चिंगारी ने काल का रूप ले लिया| जिसमे मौके पर ही बंधे आधा दर्जन मबेशी जिंदा जल कर मौत के मुंह में चले गये|

रामचन्द्र के घर बने चूल्हे पर खाना बनने के बाद उसकी चिंगारी अचानक झोपडी में लग गयी| जिससे देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया| आग लगने से रामचन्द्र के पुत्र हरिनाथ, केशनाथ, विश्वनाथ, राजकिशोर की झोपडिया बूरी तरह जल गयी| मौके पर बंधे मबेशी बचाने के चक्कर में रामकिशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया| इसके साथ ही साथ श्रीपाल व जगदीश की झोपडी भी जली| सूचना मिलने पर एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा, तहसीलदार व ग्राम प्रधान संतोष भी मौके पर पंहुचे| अग्नि कांड में तकरीबन आधा मबेशी भी जिन्दा जल गये| गम्भीर रूप से घायल रामकिशोर को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया |