पुरानी रंजिश में हत्यारोपी सहित उसकी पत्नीव पुत्र को गोलियों से भूना

Uncategorized

brajnadan, chandan , madhuri shuklaa sraahफर्रुखाबाद: बीते कई वर्षो के पुराने विवाद में बुधवार को घर में घुसकर फतेहगढ़ कोतवली क्षेत्र नके ग्राम सराह निवासी पति-पत्नी व पुत्र को गोली मार दी गयी| उन्होंने गम्भीर हालत में निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है| पुलिस घटना की जाँच में जुटी है|

सराह निवासी ब्रजनंदन शुक्ला की गाँव में ही खाद की दूकान है| घायल ब्रजनंदन का आरोप है की गाँव के ही सुआलाल शुक्ला उनके पुत्र भुल्लन शुक्ला आये दिन उससे गुंडा टेक्स बसूल करते है| बुधबार को भी इन लोगो ने अबैध बसूली करने का प्रयास किया| जब उन्होंने रुपया देने से मना कर दिया तो सुआलाल, भुल्लन व उनके आधा दर्जन अज्ञात साथियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे ब्रजनंदन उसकी पत्नी माधुरी व पुत्र चंदन गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| गम्भीर हालत में उन्हें शहर के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया| ब्रजनंदन बीते दो माह पूर्व ही हत्या के आरोप में हरदोई जेल से छुट क्र आया है| उसके बेटे गोविन्द की सात जून को शादी है|
कोतवाल अनूप तिवारी ने बताया घटना के पीछे गुंडा टैक्स का कोई मामला नही है| पुरानी रंजिश के कारण घटना हुई| जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|