सपा को आजम व कांग्रेस को ख़त्म कर रहे राहुल:साक्षी

Uncategorized

sajhiफर्रुखाबाद: उन्नाव के सांसद साक्षी ने जनपद पंहुचकर कई कार्यक्रमों में शिरकत कि| इस दौरान वह हिजाम जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के बजरिया स्थित आवास पर गये और उन्होने सीधे-सीधे कांग्रेसउपाध्यक्ष राहुल गाँधी व सपा सरकार पर हमला बोल दिया| उन्होंने कहा की मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बना कर अपना वादा निभाया| वही कांग्रेस मुक्त देश तो हो गया है बचा हुआ राहुल गाँधी कर देगे| वही समाजवादी पार्टी को अकेले आजम खां ही खत्म करने के लियेपर्याप्त है|

किसान महा पंचायत में हिस्सा लेने के बाद राघव दत्त मिश्रा के आवास पर बोलते हुये उन्होंने कहा कि पांच साल के लिये मोदी की सरकार बनी है अभी तपो केबल 11 महीने ही हुये है| और देश का कद बढा है| जिसे देखकर बिपक्षी दल बौखला गये है| वर्तमान में अधिकतर पार्टिया किसानो क हित की बात करती है| उनके नेताओ को गेंहू व जौ की वाली में अंतर नही पता होने की बात कही| साक्षी ने कहा कि राहुल जो किसानो के हितैसी बने फिरते है उन्हें तक तो गेंहू व जौ का अंतर नही मालूम|
उन्होंने कहा कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक पार्टी है| जिस पर से मोदी प्रधानमंत्री निकल कर आये है|

भूमि अधिग्रहण बिल पर उन्होंने कहा की जो काला धन कांग्रेस ने बनाया था उसमे उन्होंने किसान की जमीन को लेकर उसके पैसे नही दिये| भूमिअधिग्रहण बिल तहत मोदी पहले किसान की जमीन लेगे| जिस किसान की जमीन जाएगी उस किसान के परिबार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी| उन्होने कहा सपा, बसपा, कांग्रेस सभी भ्रष्टाचार में डूबे हुये है भाजपा ने कहा था की वह भ्रष्ठाचार मुक्त समाज देगे| उन्होंने बताया की केंद्र में भ्रष्टाचारख़त्म हो गया| |अब कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखा था तो उसे राहुल पूरा करने में लगे है| जबकि सपा सरकार को खुद आजम खां वर्वाद करने में लगे है| राहुल दो दो महीने तक बाहर रहतेहै यह बात उनकी मम्मी तक नही जानती और ना ही पार्टी का कोई व्यक्ति जानता है|
उन्होंने जनता परिवार के नेताओ को मेढक बताया और कहा की बिहार में चुनाव के बाद सभी अलग अलग हो जाएगे|
हिजाम जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा व उनके समर्थको ने साक्षी महाराज को चांदी का मुकुट भेट किया| इस दौरान पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, अशोक कटियार आदि भी मौजद रहे|