सपा ने अभिनेत्रियों के ठुमको पर खर्च किया विकास का पैसा: इंद्रजीत सिंह

Uncategorized

bsp-karykrta-smelan1फर्रुखाबाद:बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पंहुचे पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने सपा, कांग्रेस व भाजपा पर जमकर हमला बोला| किसी को सम्प्रदायिकता फ़ैलाने वाली पार्टी कहा तो किसी को परिवारवाद का आरोप जड़ा | उनके सबसे जादा निशाने पर सपा सरकार ही रही| जिसमे उन्होंने कहा की सपा सरकार में जनता को केबल तीन साल में दंगे व अपराध से भयभीत समाज ही दिया है| उन्होंने कहा की सपा ने प्रदेश के विकास का पैसा सैफई में अभिनेत्रियों के ठुमको में खर्च कर दिया| उन्होंने कहा की सपा सरकार में केबल बलात्कार व दंगे ही हुये| बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित सम्मेलन में पंहुचे पूर्व मंत्री ने पार्टी के सदर विधान सभा प्रभारी महेंद्र कटियार को सदर का उम्मीदबार घोषित कर दिया|

कार्यक्रम में पंहुचे एमएलसी व बसपा के जोंन कोआर्डिनेटर डॉ० अशोक सिद्धार्थ ने कहा की बसपा केबल पार्टी ही नही वल्कि एक आन्दोलन है| बसपा के लोग भीमराव अम्बेडकर के पुजारी है| अम्बेडकर से बड़ा संसार में कोई ज्ञानी पैदा ही नही हुआ| उन्होंने सपा, भाजपा व कांग्रेस कोा आड़े हांथो लिया| वही मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे पार्टी के राष्ट्रिय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सिंह सरोज ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा कहती है की मुसलमानों से वोट का अधिकार छीन लेना चाहिए|

भाजपा साम्प्रदायिकता फैलाना जानती है| मायवती देश में जाति विहीन समाज की स्थापना करना चाहती है| आज का नौजवान भी साम्प्रदायिकता व जातिबाद के पक्ष में नही है| उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अटल विहारी के समय में तो कफन तक को बेंच दिया था| ताबूत घोटाला उनकी ही सरकार में हुआ| मोदी ने चुनाव ने पहले लोगो को सपने दिखाये की काला धन वापस लायेगे| लेकिन चुनाव जितने के बाद जनता को पैसा तो नही मिला उन्होंने झाड़ू पकड़ा दी| देश व प्रदेश का किसान खून के आंसू रो रहा है और प्रधानमत्री बैंको से कहा रहे है की किसानो को कम व्याज पर ऋण दिया जाये|

वही सपा ने यूपी की जनता को चुनाव से पहले लेपटाप, टेबलेट सहित कई प्रकार के प्रलोभन दिये लेकिन सरकार बनने के बाद कितनो को लेपटाप मिला और कितनो को टेबलेट यह सभी जानते है| सपा के तीन साल के शासनकाल में केबल अपराध ही बढ़ा है| सपा के शासन में यूपी में सर्वाधिक दंगे हुये| जबकि बसपा सरकार में एक भी दंगा नही हुआ| सपा सरकार में अपराध चरम सीमा पर है| मासूम बच्ची हो या 70 साल की वृद्ध महिला वह बलात्कार का शिकार हो रही है| सपा ने विकास के नाम पर केबल समाजवादी पेशन योजना चलायी| वह भी प्रदेश में चल रही गरीबो की सभी योजनाये बंद करने के बाद इसके साथ ही साथ महामाया पेशन योजना का नाम बदलकर समाजवादी पेशन योजना कर दिया गया|
प्रदेश विकास के नाम से पीछे है|

बसपा सुप्रीमो पर मूर्तियों में पैसा बर्बाद करने का आरोप लगा था| बसपा ने से महापुरुषो के सम्मान में उनकी मुर्तिया लगवाई थी| लेकिन सपा विकास कार्यो का पैसा कहा ले जा रही है| सपा ने विकास का पैसा सैफई में अभिनेत्रियों के ठुमके लगवाने में खर्च कर दिया| उन्होंने कहा की 2017 के चुनाव में जनता वोट मांगने के दौरान इनके नेताओ के अंडा व टमाटर मारेगी| उन्होंने कहा की किसानो को मुआवजा दिलाने के लिये बसपा सुप्रीमो के नेतृत्व में प्रदेश के सभी 75 जिलो के मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा|

इस दौरान एमएलसी मनोज अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन, शौतान सिंह शाक्य, शिशुपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरेश गौतम , पूर्व व्लाक प्रमुख अखिलेश कटियार, जैमिनी राजपूत, जौली राजपूत, युनिस अंसारी, फजल मंसूरी, राजीव चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय भारती, जबाहर सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे| कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने की संचालन शरद श्रीवास्तव ने किया|