कांग्रेस ने संकल्प दिवस पर लगाये सरकार विरोधी नारे

Uncategorized

changresफर्रुखाबाद: जिला कांग्रेस एवं नगर कमेटी ने जुलुस निकाल कर गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये| जुलुस के दौरान कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया|

यूपी कांग्रेस कमेटी के सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता चौक बाजार में एकत्रित हुए| इसके बाद सभी ने मुख्य मार्गो पर जुलुस निकालते हुये टाउन हाल पंहुचे| जंहा गाँधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद कांग्रेसियों ने सरकार सको जमकर कोसा| कार्यकर्ताओ ने किसानो की समस्याओ का निस्तारण ना हो पाने का जिम्मेदार सरकार को बताया|
जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा की वह किसानो के मुआवजे को दिलाने के लिए वह भरसक प्रयास करेंगे| प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह ने कहा की निर्भीक होकर कांग्रेस की नीतियों व प्रदेश के नेतृत्व के आवाहन पर सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर पार्टी के लिए कार्य करे| नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन ने भी अपने विचार रखे|

इस दौरान डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, शिवशिष तिवारी, चन्द्र भूषण वर्मा, रिषभ मिश्रा, इसरार अली, जानकी शुक्ला, सोनी दीक्षित, कैलाश सिंह यादव, वसीमुज्जमा खां आदि लोग मौजद रहे|