सपा नेताओ के लिये जेल का बड़ा गेट खोलने पर बंदी रक्षक को नोटिस!

Uncategorized

jail prdip yadav dmफर्रुखाबाद: जेल में जिला जज, डीएम, एसपी के मौजूद होने के बाद भी जेल मैनुअल को ताक पर रखने में जेल के बंदी रक्षक पर कार्यवाही के लिये जेल प्रशासन ने तैयारी कर ली है| जेल अधीक्षक ने बंदीरक्षक को नोटिस जारी किया है|

केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ में डीएम नरेन्द्र कुमार सिंह चौहान, एसपी विजय यादव, जिला जज राजन चौधरी निरिक्षण के लिये गये| जिस समय सभी अधिकारी जेल अधीक्षक के कार्यकाल में बैठ कर चर्चा कर रहे थे तभी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के साथ अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष डॉ० धीरज यादव जेल गेट पर एसपी से मिलने के लिये पंहुचे|

उसी समय जेल के मुख्य गेट पर तैनात सशस्त्र बंदी रक्षको ने गेटकी पर बंदीरक्षक राजेन्द्र कुमार कमल से कहा कि सपा जिलाध्यक्ष है| इतना कहते ही सिपाही राजेन्द्र सिंह ने जेल का छोटा गेट नही बल्कि बड़ा गेट खोल दिया| सपा नेता अधिकारियो के पास तक पंहुच गये| कुछ समय के बाद वह सभी अधिकारियो के साथ बाहर आ गये| दोनों सपा नेता एसपी से मिलने के बाद बापस लौट गये|

जेल अधिक्षक रामकुमार त्रिपाठी ने बताया कि जेल का बड़ा गेट खोलना मौनुअल के खिलाफ है| बंदी रक्षक ने बिना अनुमति के गेट खोला था| उन्हें बाद में जानकारी हुई बंदी रक्षक को उसके तैनाती स्थल से हटा दिया गया है| इसके साथ-साथ उसे कारण बताओ नोटिस दिया गया है|